बाइक और बुलेट के साइलेंसर से पटाखे छोड़ने वाले हुड़दंगियों के साथ-साथ पुलिस अब मैकेनिकों और दुकानदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस जल्द ही ऐसे मैकेनिकों को चिह्नित करने जा रही है।ऐसे दुकानदारों और मैकेनिकों के खिलाफ मुकदमें दर्ज किए जाएंगे।
साइलेंसर से पटाखे छोड़ने वालों के खिलाफ पिछले दिनों पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। ज्वालापुर, कनखल, रानीपुर व सिडकुल क्षेत्र में एक महीने के भीतर 20 से ज्यादा बुलेट व बाइक सीज की गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि पटाखा छोड़ने वाले हुड़दंगियों के साथ-साथ अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे गैरकानूनी साइलेंसर लगाने वाले मैकेनिकों को चिह्नित किया जाए। साथ ही उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। कई दुकानदार गुपचुप तरीके से महंगे दामों पर यह साइलेंसर बेच रहे हैं।

More Stories
कुंभ मेले में आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए एसडीआरएफ ने तैयारियां तेज की
कुंभ मेले के लिए हरिद्वार में नए घाटों का निर्माण तेज
यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ 50 से अधिक बसो के चालान हुए