चुनाव ड्यूटी के लिए हरिद्वार डिपो से करीब 55 रोडवेज बसें भेजी जाएंगी। 12 फरवरी को डिपो से बसें रवाना कर दी जाएंगी। बसों के चुनाव ड्यूटी में लगने के बाद यात्रियों के सामने भी तीन से चार दिन तक परेशानी खड़ी हो जाएगी।14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को लेकर बसें लेकर रवाना होंगी। इससे पहले ही बसों के अधिग्रहण का कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले करीब चार सौ से ज्यादा से प्राइवेट वाहनों का अधिग्रहण प्रशासन कर चुका है। जिसके बाद अब उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) की हरिद्वार डिपो से भी 55 बसों की मांग की गई है। बसों को रवाना करने के लिए रोडवेज अफसरों ने तैयारी कर ली है। 12 फरवरी से डिपो से बसों को रवाना कर दिया जाएगा। जिला मुख्यालय बसें भेजी जाएंगी। जहां से प्रशासन बसों को मतदान स्थलों के लिए रवाना करेगा।
हरिद्वार डिपो में करीब 50 बसें परिवहन निगम की तो 56 अंडरटेकिंग की बसें हैं। जबकि 140 चालक और 230 परिचालक हैं। चुनाव ड्यूटी में 55 बसों के जाने के बाद यात्रियों के सामने सफर करने में परेशानी खड़ी होनी तय है। 12 से रवाना होने के बाद 15 फरवरी के बाद ही बसें लौटनी शुरू होंगी। उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के लिए करीब 55 रोडवेज बसें जिला मुख्यालय भेजी जाएंगी। 12 फरवरी को बसों को रवाना कर दिया जाएगा।

More Stories
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान 55 शिकायतें दर्ज हुई
नगर निगम ने दीवार पर लिखे आपत्तिजनक संदेश के खिलाफ तहरीर दी
उत्तराखंड में आपदा सुरक्षित उत्तराखंड के निर्माण में इंडियन रेडक्रास स्वयंसेवक सक्रिय सहभागिता का निर्वहन करेगी