धर्मनगरी हरिद्वार के कनखल की रिया आर. पटवा पिछले पांच वर्षों से विभिन्न टीवी सीरियल में अलग-अलग किरदार निभाकर शहर का नाम रोशन कर रही हैं। रिया आर. पटवा को टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में पहला ब्रेक मिला था।
रिया आर. पटवा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, ये उन दिनों की बात है, ये हैं मोहब्बतें, देवांशी, बढ़ो बहू, तू सूरज मैं सांझ पियाजी, चंद्रकांता, सावधान इंडिया, साम दाम दंड भेद, दिल ढूंढता है, छोटी सास, कुंडली भाग्य, जीजी मां, उड़ान सहित कई सारे टीवी सीरियल में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं।रिया की माता संतोष गोयल ने बताया कि स्थानीय भल्ला इंटर कॉलेज व एसएमजेएन कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद रिया की शादी मुंबई निवासी राजेश आर. पटवा से हो गयी। शादी के बाद रिया भी मुंबई चली गयी और सीरियलों में अभिनय करनी लगी। रिया पटवा का एक यूट्यूब चैनल भी है, जिसमें वह फूड ब्लॉगर है।

More Stories
पिथौरागढ़ जिला कारागार में 21 दिवसीय उद्यमिता विकास एवं सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ
गुटखा और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए पुलिस ने अभियान चलाया
मुख्यमंत्री धामी ने जिलों में विकास कार्यों के लिए 70 करोड रुपए से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की