देहरादून: उत्तराखंड में आज कोरोना के 5,541 मामले सामने आए हैं, जबकि 168 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं आज 4887 मरीज ठीक भी हुए हैं। 23,267 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 74,480 हो गई है। प्रदेश में अब तक 2 लाख 49 हजार 814 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 66 हजार 521 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, अब तक 3,896 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 416 हो गई है।
आज जिलेवार आंकड़े:
- देहरादून 1857
- हरिद्वार 591
- पौड़ी 335
- उतरकाशी 371
- टिहरी 271
- बागेश्वर 96
- नैनीताल 517
- अलमोड़ा 87
- पिथौरागढ़ 103
- उधमसिंह नगर 717
- रुद्रप्रयाग 158
- चंपावत 228
- चमोली 210
More Stories
प्रेमनगर आश्रम के समीप दुकान में आग लगने से लाखों का माल जलकर राख हुआ
जिलाधिकारी ने कार्यों में लापरवाही बरतने पर कई अधिकारियों का वेतन रोका
जिले के समस्त खाद्य गोदाम पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे