पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर चार दिन के भीतर हरिद्वार में बम विस्फोट करने की धमकी मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गईं। मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नंबर के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।रविवार तड़के डायल 112 के माध्यम से थाना मोबाइल की एमडीटी पर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोबाइल फोन से लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी दे रहा है। कॉल करने वाला व्यक्ति पुलिस और प्रशासन के अलावा देश और प्रदेश के उच्च पदाधिकारियों के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा था।
मामले की जांच रात्रि अधिकारी एएसआई दिनेश कुमार को सौंपी गई। शुरुआती जांच में पुलिस ने कॉल करने वाले नंबर की डिटेल जुटानी शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

More Stories
एआरटीओ ने खुद आमजन बनकर ई रिक्शा में सफर कर अनियमितताओं पर कार्रवाई की
हरिद्वार जनपद की सभी ग्राम पंचायतो में विशेष फाइनेंशियल कैंप आयोजित किये जाएंगे
यूकेएसएससी परीक्षा को लेकर हरिद्वार प्रशासन ने तैयारियां पूरी की