हरिद्वार। हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर गैंडीखाता क्षेत्र में पेट्रोल पंप के सामने बनी पुलिया का एक हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे एनएचएआई के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए।घटना के समय मार्ग से गुजर रही उत्तराखंड रोडवेज की बस पुलिया के धंसने से उसमें फंस गई, बस में सवार दर्जनों यात्रियों की जान जोखिम में पड़ने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया के निर्माण और रखरखाव में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। घटना के बाद क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

More Stories
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी
हरिद्वार में 80वा स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह से मनाया गया
कृषि उत्पादन मंडी समिति प्रशासन ने अनियमितता के चलते व्यापारियों को नोटिस जारी किए