नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने समस्त कार्मिकों को हिदायत देते हुए कहा कि जिले में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता व लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, बल्कि ऐसा करने वाले कार्मिकों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय में भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के टोल फ्री नम्बर 1064 से सम्बन्धित साइनेज लगाने जाने को कहा।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कोई भी अधिकारी बिना लिखित अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय से कार्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी ने ऐसा न होने पर सम्बन्धित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी कार्मिकों को निर्देश दिये कि कार्यालय में आने वाले आमजन के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा समस्याओं को पूरी शालीनता से सुनने व समझने के पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये मूल मन्त्र”सरलीकरण, समाधान, निस्तारण तथा संतुष्टि के आधार पर निस्तारित करना सुनिश्चित करें।

More Stories
हरिद्वार में गाड़ियों के वीआईपी नंबरों के लिए होड़ मची
कावड़ मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने मेला क्षेत्र को सुपर जोन, जोन ,सेक्टर में बाटा
परिवहन विभाग की कार्रवाई में 65 स्कूली वाहनों के चालान किये गए