रोटरी क्लब कनखल के साथ गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय व आईआईटी रुड़की के छात्रों ने कनखल में दरिद्र भंजन घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों ने गंगा घाट पर पुराने और मैले कपड़े, अवशिष्ट पदार्थ, पॉलीथीन आदि साफ कर गंगा स्वच्छता का संदेश दिया।गंगा स्वच्छता अभियान में भाग ले रहे छात्रों का उत्साहवर्द्धन करते हुए रोटरी क्लब कनखल के अध्यक्ष हरपाल सिंह एवं सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि संकल्प के साथ प्रयास करने से ही गंगा स्वच्छ हो सकती है। गंगा को निर्मल बहाने दें और अवशिष्ट पदार्थ व गंदगी गंगा में ना डालें।

More Stories
सीसीआर परिसर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाह से मनाया गया
गढ़वाल मंडल आयुक्त ने SIR प्रक्रिया का जायजा लिया
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी