मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ओम पुल के समीप आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों से आए शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों के चरण धोए और उन्हें सम्मान स्वरूप गंगाजल भेंट किया।इस अवसर पर हर की पैड़ी से लेकर नारसन बॉर्डर तक कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा होने से कांवड़िए गदगद दिखायी दिए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि हरिद्वार पूरे देश की श्रद्धा का केंद्र है। इस पवित्र जगह को मां गंगा एवं भगवान भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व है। राज्य सरकार को कांवड़ियों का स्वागत करने का सौभाग्य मिला है। कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाकर सरकार इस यात्रा में कांवड़ियों का सहयोगी बनकर कार्य कर रही है।

More Stories
जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेले को तत्काल बंद कराने की मांग की
जनपद में 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा
दशहरा पर्व को लेकर शहर में यातायात प्लान लागू हुआ