भेल सेक्टर-4 स्थित सामुदायिक केंद्र में 9 और 10 मई को हरिद्वार का पहला फूड, आर्ट एवं शॉपिंग फेस्टिवल ‘स्वाद ए महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय महोत्सव में शहरवासियों को फूड, कला, संगीत और शॉपिंग का अनोखा अनुभव मिलेगा।
आयोजन को लेकर गुरुवार को प्रेस क्लब सभागार में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता में महोत्सव के क्रिएटिव डायरेक्टर आकाश ऋतुराज भारतीया ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य स्थानीय व्यापारियों, स्टार्टअप्स, कलाकारों और युवाओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में 65 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें फूड और शॉपिंग प्रमुख आकर्षण रहेंगे।
उन्होंने कहा कि फेस्टिवल में विभिन्न प्रकार के स्ट्रीट फूड, क्षेत्रीय व्यंजन और उत्तराखंड के पारंपरिक पकवान लोगों को आकर्षित करेंगे। इसके अलावा फैशन, हैंडीक्राफ्ट और लाइफस्टाइल उत्पादों का विशेष बाजार भी सजाया जाएगा, जहां स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा।

More Stories
मिड-डे मील बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से अफरा तफरी मची
दसवीं बोर्ड परीक्षा में जिले का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्रों को एसएसपी ने सम्मानित किया
हरिद्वार जनपद में अनियमिताओं के चलते 23 मदरसो पर कार्यवाही की गई