हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी के अचानक निरीक्षण से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया. महंत रवींद्र पुरी बिना सूचना के मंदिर पहुंचे और उन्होंने सबसे पहले मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया.इसके बाद उन्होंने वहां सेवा दे रहे पुजारियों के कुर्तों की जेबों की भी तलाशी ली. इस अचानक हुई कार्रवाई से पुजारियों और मंदिर कर्मचारियों में हलचल का माहौल बन गया.
यह निरीक्षण हाल ही में सामने आए राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के प्रकरण के बाद किया गया है. ट्रस्ट का कहना है कि मंदिर में चढ़ावे की राशि को लेकर पूरी पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है. इसी उद्देश्य से कुछ दिन पहले ट्रस्ट की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की गई थी कि अब मंदिर में सेवा देने वाले पुजारी बिना जेब वाले कुर्ते पहनेंगे. ट्रस्ट का मानना है कि इस व्यवस्था से चढ़ावे की राशि को लेकर किसी भी तरह की अनियमितता की आशंका नहीं रहेगी.

More Stories
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी
हरिद्वार में 80वा स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह से मनाया गया
कृषि उत्पादन मंडी समिति प्रशासन ने अनियमितता के चलते व्यापारियों को नोटिस जारी किए