ज्वालापुर कोतवाली में मंगलवार को इलाके के हिस्ट्रीशीटरों की कड़ी निगरानी और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए विशेष परेड की गई। परेड में 20 हिस्ट्रीशीटरों ने पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।कोतवाली में परेड के दौरान प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने सभी हिस्ट्रीशीटरों से व्यक्तिगत रूप से पूछताछ की और उन्हें कड़े शब्दों में चेताया कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक या असामाजिक गतिविधियों में उनकी संलिप्तता पाई गई तो उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कहा कि पुलिस की प्राथमिकता समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखना है और किसी को भी शांतिभंग करने की छूट नहीं दी जाएगी।
इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि जो हिस्ट्रीशीटर परेड में गैरहाजिर रहे हैं, उनकी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश संबंधित बीट आरक्षियों को दे दिए गए हैं। अनुपस्थित हिस्ट्रीशीटरों की जांच कर उनके खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
प्रधानमंत्री की अपील का असर जिलाधिकारी पैदल अपने घर से कार्यालय पहुंचे
सांसद नरेश बंसल ने रोशनाबाद पुलिस लाइन में व्यायामशाला का भूमि पूजन और शिलान्यास किया
जिलाधिकारी ने चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में संचालित रंगीन मत्स्य पालन क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया