जनपद के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से जिला योजना समिति की बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 6735.60 लाख रुपये की जिला योजना को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने की।बैठक में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित होने वाली योजनाओं के लिए बजट का अनुमोदन किया गया। स्वीकृत बजट में सामान्य मद के तहत 5297.60 लाख रुपये, अनुसूचित जाति मद में 1404.50 लाख रुपये और अनुसूचित जनजाति मद में 33.50 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं।
प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कुल बजट का लगभग 15 प्रतिशत हिस्सा स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाली योजनाओं-जैसे कृषि, उद्यान, पशुपालन, दुग्ध, मत्स्य, वानिकी और गन्ना विकास-पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार प्राथमिक शिक्षा को पहली बार जिला योजना में शामिल किया गया है, साथ ही अभिनव पहल के तहत मीठा जल झींगा पालन जैसी नई गतिविधियों को भी जोड़ा गया है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारी को लेकर सचिवालय में मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों में देरी पर नाराज की जताई
बुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान लागू किया
खाद्य सुरक्षा टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र में फल एवं सब्जी के थोक विक्रेताओं का निरीक्षण किया