कुंभ मेले की तैयारी को लेकर सचिवालय में मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों में देरी पर नाराज की जताई

कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर बुधवार को सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने निर्माण कार्यों में देरी पर कड़ी नाराजगी जताई।उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी आपत्तियों का निस्तारण कर तीन दिनों के भीतर शासनादेश (जीओ) जारी किए जाएं।

बैठक में मुख्य सचिव ने कुम्भ से जुड़े निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए भूमि अधिग्रहण और आवंटन प्रक्रिया तत्काल शुरू करने तथा 30 जून तक इसे पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि कुम्भ मास्टर प्लान के तहत सभी निर्माणदायी संस्थाएं अपने कार्यालयों को सुदृढ़ करें और आवश्यक तैनातियां शीघ्र सुनिश्चित करें। साथ ही,अस्थायी प्रकृति के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत शुरू करने को कहा। उन्होंने आयुक्त गढ़वाल को भूमि अधिग्रहण और आवंटन प्रक्रिया को मास्टर प्लान में शामिल करने के निर्देश भी दिए।

About Author