आगामी कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस लाइन, कमलदास कुटिया में सम्मेलन एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में कांवड़ मेले के दौरान बेहतर यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
सम्मेलन में यातायात पुलिस हरिद्वार, यातायात पुलिस रुड़की तथा सीपीयू हरिद्वार एवं रुड़की के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री निशा यादव ने पिछले कांवड़ मेले के अनुभवों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों से मिले सुझावों को गंभीरता से सुना। साथ ही अधिकारियों द्वारा दिए गए व्यवहारिक सुझावों पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

More Stories
जिलाधिकारी ने जर्जर भवनों और क्षतिग्रस्त दीवारों से संबंधित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए
जिले में मानसूनी गतिविधियों के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क
आगामी कावड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज की