ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर सहारनपुर से कर्णप्रयाग मजदूरी के लिए जा रहे लोगों का एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसके बाद इस हादसे में 11 मजदूर घायल हो गए हैं।बता दें कि यह घटना तब घटी जब एक पिकअप वाहन मजदूरों को लेकर जा रही थी। अचानक ही राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रॉयल वृंदावन होटल के पास वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताते चलें कि वाहन में सवार सभी 13 लोग मजदूरी के लिए सहारनपुर से कर्णप्रयाग जा रहे थे। इस दौरान हादसे में 11 लोग घायल हो गए।जैसे ही पुलिस को घटना की सूचना मिली वह तुरंत घटनास्थल पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद सभी घायलों का उपचार शुरू हो गया। जानकारी को लेकर पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार की देर रात घटी है।

More Stories
मेयर ने नालों की साफ सफाई कार्यो का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन ने हरकी पौड़ी क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाया
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कसी