सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में हरिद्वार के भाजपाई संसद पहुंचे। नई दिल्ली में उन्होंने लोकसभा की कार्यप्रणाली, संसदीय प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझा। पूर्व राज्य मंत्री विमल कुमार ने सांसद खेल महोत्सव से जुड़ी एल्बम सांसद को भेंट की।सांसद ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, ठाकुर अर्जुन सिंह चौहान, उपाध्यक्ष तरुण नैय्यर, नितिन चौहान, धर्मेंद्र चौहान, विनीत जौली, राकेश नौडियाल, हितेश चौहान, दीपांशु शर्मा, लोकेश पाल, देवेश ममगई, मनोज सिंह और प्रभात चौधरी मौजूद रहे।

More Stories
सीसीआर परिसर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाह से मनाया गया
गढ़वाल मंडल आयुक्त ने SIR प्रक्रिया का जायजा लिया
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी