हरिद्वार में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हरियाणा से आ रहे यात्रियों की कार एक तेल टैंकर से टकरा गई. हादसा इतना तेज था कि कार में सवार सभी लोग घायल हो गए.बताया जा रहा है कि यह परिवार हरिद्वार में भागवत कथा में शामिल होने आ रहा था, लेकिन रास्ते में यह यात्रा हादसे में बदल गई. पुलिस और प्रशासन की तत्परता से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया और हाईवे पर लगा जाम भी खुलवाया गया .
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा से एक परिवार अपनी निजी कार से हरिद्वार आ रहा था. परिवार को यहां भागवत कथा में शामिल होना था. दोपहर के समय जैसे ही कार प्रेमनगर क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे के फ्लाईओवर पर पहुंची, आगे चल रहे एक टैंकर से उसकी टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी और पीछे से जाकर टैंकर में जा घुसी.यह दुर्घटना 13 अप्रैल 2026 को दोपहर के समय प्रेमनगर फ्लाईओवर पर सतनाम साक्षी घाट के ऊपर हुई. हादसे में इंडियन ऑयल का टैंकर, जिसका नंबर UK07 CC 1920 है, आगे चल रहा था. पीछे से हरियाणा नंबर की मिराज कार (HR26 DU8179) ने टैंकर को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.हादसे में कार में सवार कुल 6 लोग घायल हो गए. घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. सूचना मिलते ही सीपीयू टीम और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय हरिद्वार भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने मौके पर हालात को संभालते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू किया.

More Stories
15 वर्षीय बालिका की संदिग्ध मौत मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के बाहर प्रदर्शन किया
जमालपुर कला सड़क पर प्रस्तावित सीवर लाइन का कार्य रुकवाया गया
मुख्यमंत्री धामी ने शहरी व ग्रामीण निकायो समेत कुंभ मेले के लिए 1096 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की