हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर शुरू किए गए ऑपरेशन रिकवरी के तहत चोरी गए या खोए मोबाइल की शिकायतों पर कार्रवाई की। थाना सिडकुल पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 32 मोबाइल फोन की रिकवरी की है, जिनकी कीमत लगभग आठ लाख से अधिक आंकी गई है।थाना सिडकुल प्रभारी नितेश शर्मा के अनुसार खोये हुये मोबाइल फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड चुके लोगों को आज उनके मोबाइल सौंप दिए गए। इन लाेगाें ने थाना सिडकुल पुलिस के प्रति आभार जताया।

More Stories
कावड़ मेले में जल संस्थान 54 ट्रैक्टर टैंकरों से पेयजल पूर्ति करेगा
जिला अस्पताल में डॉ. राजेश गुप्ता ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार संभाला
ध्वनि प्रदूषण को लेकर जिला प्रशासन ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने के लिए अभियान चलाया