हरिद्वार में नगर निगम चुनाव के लिए गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग अपने मत का प्रयोग करने विभिन्न पोलिंग बूथों पर पहुंचे। पोलिंग बूथों पर सुबह से लगी वोटरों की कतारें देर शाम तक लगी रही।पांच बजने के बाद भी एक एक बूथ पर 500 से अधिक वोटर मतदान करने के लिए लाइनों में खड़े रहे। धर्मनगरी में कई पोलिंग बूथों पर रात आठ बजे तक मतदान होता रहा। गुरुवार को नगर निगम चुनाव के लिए चल रही वोटिंग को लेकर मतदाता जागरूक नजर आए। महिलाएं और बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में अपने मत का प्रयोग करने पहुंचे।

More Stories
हरिद्वार में वीकेंड से पहले यातायात व्यवस्था चरमराई
गंगा दशहरा पर्व को लेकर प्रशासन में यातायात प्लान लागू किया
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची रेलवे की टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया