जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने भल्ला इंटर कॉलेज हरिद्वार, बीएसएम कॉलेज रुड़की, तहसील लक्सर व इंटर कॉलेज भगवानपुर पहुॅचकर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया तथा रवाना हो रही पोलिंग पार्टियों से संवाद किया।उन्होंने मतदान पार्टियों को निर्देश दिये कि पूरी निष्ठा ईमानदारी से मतदान संपन्न कराएँ। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए नियमानुसार समाधान किया जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्ट्रांग रूम की निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने तथा निगरानी हेतु कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किया जाये।उन्हाेंने बिना किसी प्रलोभन के अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

More Stories
धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में कुंभ कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए कई फैसलो पर मोहर लगी
बुद्ध पूर्णिमा स्नान को सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस ने मेला क्षेत्र को 21 सेक्टर में बाटा
ज्वालापुर क्षेत्र में नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया