उत्तराखण्ड शासन ने देहरादून के डिप्टी कलेक्टर हर गिरि को हरिद्वार में इसी पद पर स्थानांतरण कर दिया है। पीसीएस अधिकारी हर गिरि ने गुरुवार को हरिद्वार में डिप्टी कलेक्टर पद का कार्यभार ग्रहण कर अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत कर दी है।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हर गिरि को डिप्टी कलेक्टर (मुख्यालय), हरिद्वार नियुक्त किया गया है। वे इस पद पर रहते हुए पूर्व में तैनात मनीष कुमार सिंह के कलक्ट्रेट से संबंधित संपादित सभी कार्यों का निर्वहन करेंगे। इसके अतिरिक्त, हर गिरि को अग्रिम आदेश तक अपर उप जिलाधिकारी, रुड़की एवं डिप्टी कलेक्टर (न्यायिक), रुड़की के न्यायिक कार्यों के निर्वहन के लिए भी नामित किया गया है।

More Stories
बिरयानी से भरा ड्रम गंगनहर में फेंकने पर हंगामा खड़ा हुआ
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद खंडूड़ी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया
पुलिस लाइन रोशनाबाद में पूरे सम्मान के साथ रॉक्सी को अंतिम विदाई दी गई