राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जनपद हरिद्वार में ग्रामीण प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।पंचायती राज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने 25 ग्राम पंचायतों में विकसित किए गए मिनी सचिवालयों का शुभारंभ करते हुए परिवार रजिस्टरों के डिजिटलीकरण कार्यक्रम का लोकार्पण किया।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
मंत्री मदन कौशिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं दीं और इसे जनपद के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि 25 ग्राम पंचायतों को मिनी सचिवालय के रूप में विकसित किए जाने से ग्रामीणों को अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय या तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्थानीय स्तर पर ही परिवार रजिस्टर की नकल और अन्य प्रमाण पत्र आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए योजनाओं को प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारने हेतु ठोस रणनीति और कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया जा रहा है। ग्राम पंचायतों के चौमुखी विकास के लिए स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं तैयार करना जरूरी है।

More Stories
एआरटीओ ने खुद आमजन बनकर ई रिक्शा में सफर कर अनियमितताओं पर कार्रवाई की
हरिद्वार जनपद की सभी ग्राम पंचायतो में विशेष फाइनेंशियल कैंप आयोजित किये जाएंगे
यूकेएसएससी परीक्षा को लेकर हरिद्वार प्रशासन ने तैयारियां पूरी की