सुरक्षित मातृत्व, स्वस्थ शिशु, उज्ज्वल भविष्य के उद्देश्य को साकार करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा राजकीय महाविद्यालय, दल्लावाला, खानपुर में एक बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने की।
इस शिविर में स्थानीय नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विशेष लाभ मिला। कुल 417 लोगों का पंजीकरण किया गया, जिनमें विभिन्न प्रकार की जांच और सेवाएं प्रदान की गईं।
शिविर में एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा, ग्राम प्रधान दल्लावाला तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. कुंदन कुमार की उपस्थिति रही। विशेषज्ञ सेवाओं के तहत हिमालयन इंस्टिट्यूट की मेडिकल टीम ने जनरल फिजिशियन, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र एवं हड्डी रोग से संबंधित परामर्श और उपचार प्रदान किया।

More Stories
40वी वाहिनी पीएसी में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ
एआरटीओ ने खुद आमजन बनकर ई रिक्शा में सफर कर अनियमितताओं पर कार्रवाई की
हरिद्वार जनपद की सभी ग्राम पंचायतो में विशेष फाइनेंशियल कैंप आयोजित किये जाएंगे