स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 की रैंकिंग में नगर निगम हरिद्वार को राज्य में 20 वां स्थान मिला है। जबकि, पिछली बार हरिद्वार दूसरे स्थान पर था। वहीं, देश में 363 वां स्थान मिला है, जबकि पिछले साल देश में 176 वीं रैंक थी।गंगा टाउन श्रेणी में इस बार चौथे स्थान से 18वें स्थान पर पहुंच गया है। पिछड़ने के पीछे वजह जो भी हो, लेकिन चर्चा यह है कि अधिकारियों ने जब घोटाले में ध्यान दिया, तो हरिद्वार की स्वच्छता पर ध्यान कैसे देते। इस तरह की चर्चाएं गुरुवार को शहर में होती रही। तमाम प्रयासों के बाद भी हरिद्वार इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछड़ गया।

More Stories
सीसीआर परिसर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाह से मनाया गया
गढ़वाल मंडल आयुक्त ने SIR प्रक्रिया का जायजा लिया
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी