जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर में कार्यरत एक सहायक अध्यापक को निलंबित कर उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय नारसन से सबद्ध किया है। सहकारी समितियों के चुनाव में निर्वाचन अधिकारी बनाए गए उक्त अध्यापक पर धांधली का आरोप है, जिसकी जांच जिला सहायक निबंधक (सहकारी समितियां) हरिद्वार द्वारा की गई थी।जांच में पाया गया कि निर्वाचन अधिकारी ने अवैैैध तरीके से गैर सदस्य और फर्जी मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में चुनाव अधिकारी बनाए गए सहायक अध्यापक धर्मवीर को निलंबित करते हुए उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय नारसन से संबद्ध किया है।

More Stories
मेयर ने नालों की साफ सफाई कार्यो का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन ने हरकी पौड़ी क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाया
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कसी