प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने गुरूवार को ऋषिकुल मैदान पहुंच कर चारधाम यात्रा ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंजीकरण केन्द्र पर यात्रियों की सुविधा के लिए पंजीकरण काउंटरों, बैठने, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गुरुवार को प्रभारी मंत्री ने चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर निरीक्षण के दौरान यात्रियों से वार्ता की। साथ ही यात्रियों से व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी जुटाई। इस दौरान डीएम कर्मेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को पंजीकरण कराने में किसी भी प्रकार की परेशानी या असुविधा न हो।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पहुंच मुरारी बापू की श्रीराम कथा समापन समारोह में हिस्सा लिया
मुख्यमंत्री धामी ने जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया
आगामी कुंभ मेले के मद्देनज़र हरिद्वार में 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ