हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) टीम ने आज भगवानपुर क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
इस कार्रवाई के तहत भगवानपुर में खानपुर रोड पर शिव धर्मकांटा के सामने 8 बीघा क्षेत्र में और भगवानपुर में ही धनोरी मार्ग पर शमशान घाट से आगे 12बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को रुड़की कार्यालय की टीम ने ध्वस्त किया।हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष आईएएस सोनिका ने बताया कि इन दोनों अनाधिकृत कॉलोनी को लेकर हरिद्वार विकास प्राधिकरण में वाद पंजीकृत हैं। अनधिकृत निर्माणकर्ताओं ने आदेशों की अवहेलना करते हुए अनधिकृत निर्माण कार्य जारी रखा। जिसके बाद अनधिकृत कॉलोनियों के संबंध में सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

More Stories
सीसीआर परिसर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाह से मनाया गया
गढ़वाल मंडल आयुक्त ने SIR प्रक्रिया का जायजा लिया
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी