शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे। हरकी पौड़ी पहुंचकर उन्हाेंने नदी महोत्सव का शुभारम्भ किया। इससे पूर्व सीएम धामी ने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।इस दौरान उन्होंने नदी महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नदियों को प्रदूषण मुक्त रखना हम सब का पुनीत कर्तव्य है। नदियां हमारी जीवन रेखा हैं, इनको जीवित रखकर ही हम सुख-समृद्धि व शांति प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं, तीर्थ यात्रियों को नदियों को स्वच्छ रखने एवं प्रदूषण मुक्त रखने की शपथ भी दिलवाई।

More Stories
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग में नगर निगम क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में रक्तदान शिवर का आयोजन हुआ
जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ