मुख्यमंत्री धामी ने स्वामी परमानंद गिरि महाराज की 71वीं सन्यास जयंती समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ किया

अक्षय तृतीया के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित स्वामी परमानन्द गिरि महाराज की 71वीं संन्यास जयंती समारोह में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नमामि गंगे योजना के अंतर्गत निर्मित अखंड परमधाम गंगा घाट का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री ने देशभर से पधारे संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक घाट के उद्घाटन का नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना के निरंतर प्रवाह का प्रतीक है। उन्होंने स्वामी परमानन्द गिरि जी के जीवन को तप, त्याग और साधना का अद्वितीय उदाहरण बताते हुए कहा कि उनके विचार समाज को सेवा, करुणा और मानव कल्याण की दिशा में प्रेरित करते हैं।इस अवसर पर उन्होंने साध्वी ऋतंभरा के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्र और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों का सानिध्य समाज को सही दिशा प्रदान करता है और आध्यात्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करता है।

About Author