चार दिन से लापता एक स्कूल ड्राइवर का शव गंगनहर से बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।ज्वालापुर के सीतापुर निवासी 44 वर्षीय रवि चौहान 15 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थे। अगले ही दिन उनकी पत्नी दिव्या चौहान ने ज्वालापुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी रही, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका। रविवार को जटवाड़ा पुल रेगुलेटर के पास गंगनहर में एक शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त रवि चौहान के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन शुरू कर दी है।

More Stories
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी
हरिद्वार में 80वा स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह से मनाया गया
कृषि उत्पादन मंडी समिति प्रशासन ने अनियमितता के चलते व्यापारियों को नोटिस जारी किए