भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी ‘हरि के द्वार’ पहुंची हैं. हरिद्वार में उन्होंने विश्व प्रसिद्ध हर की पौड़ी पर गंगा स्नान किया और उन्होंने माँ गंगा की आस्था में डुबकी भी लगाई. साक्षी ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की.धोनी उनके साथ नहीं रहा और उन्होंने चेहरा ढककर सामान्य श्रद्धालु की तरह माँ गंगा के दर्शन किए, जिससे वहां भीड़ इकट्ठा ना हो.
25 अक्टूबर से चार दिवसीय छठ पर्व शुरू हो रहा है. उससे ठीक पहले साक्षी हरिद्वार में गंगा स्नान करने पहुंची हैं. उन्होंने पूजन के बाद गरीबों में प्रसाद भी वितरित किया. गंगा सभा के मंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि साक्षी धोनी अपने परिवार के साथ हर की पौड़ी पहुंचीं थीं. उन्होंने बिना किसी शोर-शराबे के श्रद्धापूर्वक गंगा स्नान किया.

More Stories
बिरयानी से भरा ड्रम गंगनहर में फेंकने पर हंगामा खड़ा हुआ
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद खंडूड़ी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया
पुलिस लाइन रोशनाबाद में पूरे सम्मान के साथ रॉक्सी को अंतिम विदाई दी गई