आज पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस का एक अलग ही जश्न देखने को मिला. योगगुरु रामदेव ने भी उत्तराखंड के हरिद्वार में एक कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की और शिक्षा तथा भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार पर बड़े सवाल उठाए हैं.उन्होंने कहा कि आजकल छोटे-छोटे बच्चे शिकायत कर रहे हैं बुनियादी सुविधाओं को लेकर. अगर ऐसा ही सब चलता रहा तो देश कैसे चलेगा. ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से सुर मिलाते हुए उन्होंने यहां तक कहा कि कहीं ऐसा ना हो कि उन्हें भी धरने पर बैठना पड़े. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन के नाम पर अराजकता का समर्थक नहीं हूं.
योग गुरु रामदेव ने देश की शिक्षा व्यवस्था और सरकारी भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि चारों तरफ हंगामा है. छोटे-छोटे बच्चे सड़कों पर आने लगे हैं. स्कूलों में बच्चों को शिक्षक, बिजली, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं. 10वीं-12वीं के चलो पेपर भी पास कर लिया. मगर, उनके नंबर कहीं जुड़ते नहीं है. सिर्फ प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से ही आगे की यूनिवर्सिटी में दाखिला मिलता है. फिर अगर नौकरी की बात आए, खासतौर पर सरकारी नौकरी की तो 80-90 प्रतिशत तक भर्ती में घोटाला होता है.सरकारी नौकरियों में भर्ती को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि इंटरव्यू में बड़े स्तर पर घोटाला होता है और अपने लोगों को प्राथमिकता दी जाती है. ये लोकतंत्र और न्याय के खिलाफ है. इंटरव्यू में पहले से ही रुपये लेकर भर्ती कर ली जाती है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो देश में आंदोलन और तेज हो सकते हैं. हालांकि, उन्होंने आंदोलन के नाम पर अराजकता का समर्थन नहीं करने की बात कही.

More Stories
हरिद्वार में 80वा स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह से मनाया गया
कृषि उत्पादन मंडी समिति प्रशासन ने अनियमितता के चलते व्यापारियों को नोटिस जारी किए
आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया