बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति, निरंजनपुर लक्सर में मंगलवार काे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित सभापति जगमोहन चौहान और उपसभापति प्रवीण ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने दोनों पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण विकास और किसानों की समृद्धि की धुरी हैं। इसलिए इनके सशक्त संचालन की जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण है।समारोह में पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय गुप्ता उर्फ नीटी और बादशाहपुर सहकारी समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय चौहान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और नव-चयनित पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत आर्य ने किया।
नवनिर्वाचित सभापति जगमोहन चौहान ने कहा कि समिति ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा। हमारी प्रथम प्राथमिकता किसानों की समस्याओं को समयबद्ध तरीके से हल करना और समिति को आदर्श सहकारी मॉडल के रूप में विकसित करना है।

More Stories
40वी वाहिनी पीएसी में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ
एआरटीओ ने खुद आमजन बनकर ई रिक्शा में सफर कर अनियमितताओं पर कार्रवाई की
हरिद्वार जनपद की सभी ग्राम पंचायतो में विशेष फाइनेंशियल कैंप आयोजित किये जाएंगे