हरिद्वार। गुरुवार सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान बहादराबाद टोल प्लाजा पर एकत्रित होने लगे। काफी देर तक किसानों और पुलिस अधिकारियों के साथ वार्ता होती रही। जब किसान ट्रैक्टर ट्रॉली से बैठकर बैरीकेड से आगे लड़ने लगे तो, पुलिस ने उन्हें रोका।पुलिस द्वारा रोके जाने पर भी जब वो नहीं रुके तो, पुलिस से धक्का मुक्की हो गई। पुलिस ने जैसे ही लाठी चार्ज किया तो किसानों में भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी के बीच कई किसान खेतों की ओर भाग खड़े हुए। किसान नेताओं का आरोप है कि पुलिस की लाठियों से कई किसान घायल हुए हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बल प्रयोग सिर्फ स्थिति संभालने के लिए किया गया। इसके बावजूद भी कई किसान टोल प्लाजा पर ही डटे रहे और वहीं धरना शुरू कर दिया।

More Stories
हरिद्वार में गृहमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस अधिकारियों ने ब्रीफिंग की
जिलाधिकारी के अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में 81 शिकायतें दर्ज हुई