सोमवार को बड़ी संख्या में बस संचालकों ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर हंगामा किया। इस दौरान पार्किंग आवंटन से नाराज ट्रैवल कारोबारियों ने ईई के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
मौके बस संचालकों के साथ एक कर्मचारी की झड़प हो गई। ईई ओमजी गुप्ता के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। लक्जरी कोच एसोसिएशन से जुड़े बस संचालकों ने सोमवार को बैरागी कैंप पार्किंग को हटाने की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता का घेराव किया। मौके पर बस संचालक बबलू ठाकुर और राजीव अग्रवाल ने बताया कि पार्किंग ठेकेदार बैरागी कैंप में अवैध वसूली कर रहा है ।नियम विरुद्ध पार्किंग ठेकेदार बैरागी कैंप क्षेत्र की मुख्य सड़क पर बैरिकेटिंग लगा कर वाहनों को रोक रहा है। वाहनों को रोक कर सड़क पर पार्किंग का शुल्क वसूल किया जा रहा है।

More Stories
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान 55 शिकायतें दर्ज हुई
नगर निगम ने दीवार पर लिखे आपत्तिजनक संदेश के खिलाफ तहरीर दी
उत्तराखंड में आपदा सुरक्षित उत्तराखंड के निर्माण में इंडियन रेडक्रास स्वयंसेवक सक्रिय सहभागिता का निर्वहन करेगी