प्रेमनगर आश्रम के सामने मॉडल कॉलोनी में एक सर्जिकल सामग्री की दुकान में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। आग से लाखों का माल जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना सोमवार सुबह करीब पांच बजे पारस पारिक सर्जिको की दुकान से धुएं का गुबार उठता दिखा।कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं और पूरी दुकान आग की चपेट में आ गई। आग की सूचना मिलते ही इलाके में अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।

More Stories
हरिद्वार में गाड़ियों के वीआईपी नंबरों के लिए होड़ मची
कावड़ मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने मेला क्षेत्र को सुपर जोन, जोन ,सेक्टर में बाटा
परिवहन विभाग की कार्रवाई में 65 स्कूली वाहनों के चालान किये गए