नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर हरिद्वार पुलिस प्रशासन के तत्वावधान में जिला पुलिस मुख्यालय सहित सभी थानों और कोतवालियों में अधिकारियों तथा कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गयी।
इस शपथ ग्रहण समारोह का उद्देश्य समाज में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयासों को बल देना है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान सिर्फ पुलिस का नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग का दायित्व है। सभी नागरिकों को मिलकर एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने कर्मठता से नशे के खिलाफ कार्य करने और समाज को जागरूक बनाने का संकल्प लिया।साथ ही आम जनता से भी अपील की गई कि वे अपने परिवारों और समाज को नशे की चपेट से बचाने में सहयोग करें।

More Stories
मेला अधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का स्थलीय निरीक्षण किया
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय का 21वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के मूवमेंट रोकने के लिए एलीफेंट प्रूफ ट्रेंच और अर्ली वार्निंग सिस्टम जैसी स्थाई योजनाओं पर काम होगा