ज्वालापुर क्षेत्र में एक संगठन के पदाधिकारी और उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। धमकी भरा पत्र उनके पुत्र की गाड़ी की डिग्गी में फंसा मिला।
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा के मुताबिक देवभूमि भैरव सैना संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चरणजीत पाहवा ने शिकायत कर बताया कि रविवार को उनके पुत्र निर्मित पाहवा की गाड़ी में कुछ अज्ञात लोगों ने धमकी भरा पत्र डाल दिया।पत्र में उन्हें और उनके पुत्र को जान से मारने की बात लिखी गई है। पाहवा ने कहा कि धमकी मिलने के बाद परिवार बेहद दहशत में है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी की तलाश की जा रही है।

More Stories
प्रधानमंत्री की अपील का असर जिलाधिकारी पैदल अपने घर से कार्यालय पहुंचे
सांसद नरेश बंसल ने रोशनाबाद पुलिस लाइन में व्यायामशाला का भूमि पूजन और शिलान्यास किया
जिलाधिकारी ने चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में संचालित रंगीन मत्स्य पालन क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया