एक तेज रफ्तार कार ने एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक रुकने की बजाय और तेजी से अपनी कार को भगा ले गया।जबकि कार की टक्कर में टेंपो पलट गया। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। जिसमें कुछ लोग मामूली घायल हो गए। पूरा हादसा एक वाहन में लगे डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया।
दरअसल, हरिद्वार से दूधाधारी फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार के टेंपो को टक्कर मारने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि तेज रफ्तार से आ रही कार ने एक टेंपो को टक्कर मारी। जिससे टेंपो पलट गया। लेकिन कार चालक कार लेकर भाग गया।इस हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच जाती है। टेंपो पलटता देख राहगीरों ने रुककर मदद कीं, लेकिन कार चालक रोककर मदद करने की बजाय कार लेकर फरार हो गया। गनीमत रही कि टेंपो में सवार कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। यह हादसा पीछे से आ रहे वाहन में लगे डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया।

More Stories
सीसीआर परिसर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाह से मनाया गया
गढ़वाल मंडल आयुक्त ने SIR प्रक्रिया का जायजा लिया
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी