आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को लक्सर तहसील सभागार में कुल 78 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 41 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में तहसील दिवस, जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में अतिक्रमण, राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। वहीं, झोलाछाप डॉक्टरों से संबंधित शिकायतें भी दर्ज की गईं, जिनमें चीमा हॉस्पिटल से जुड़ी शिकायतें मुख्य रहीं।
सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बता दें कि आमजन की सुविधा के लिए हर माह के पहले और तीसरे मंगलवार को तहसील दिवस आयोजित किया जाता है, ताकि ग्रामीण अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकें।

More Stories
मेयर ने नालों की साफ सफाई कार्यो का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन ने हरकी पौड़ी क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाया
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कसी