जिला कार्यालय सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 65 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 28 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया।शेष शिकायतों के लिए संबंधित विभागों को त्वरित एक्शन के निर्देश दिए गए।जनसुनवाई में लोगों ने मुख्य रूप से राजस्व, भूमि विवाद, अतिक्रमण, जलभराव, पेयजल और विद्युत संबंधी समस्याएं लोगों ने रखी।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और स्थिरता बिल्कुल नहीं बरती जानी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आने वाली शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

More Stories
प्रधानमंत्री की अपील का असर जिलाधिकारी पैदल अपने घर से कार्यालय पहुंचे
सांसद नरेश बंसल ने रोशनाबाद पुलिस लाइन में व्यायामशाला का भूमि पूजन और शिलान्यास किया
जिलाधिकारी ने चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में संचालित रंगीन मत्स्य पालन क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया