जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चिकित्सा प्रबन्धन समिति जिला चिकित्सालय हरिद्वार एवं जिला महिला चिकित्सालय हरिद्वार की चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर से बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जाएं। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों तथा उनके तीमारदारों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था हो। उन्होंने निर्देश दिए कि उपचार हेतु आवश्यक चिकित्सा उपकरणों, औषधि, रसायन, सर्जिकल सामग्री आदि को समय से क्रय किया जाए। उन्होंने चिकित्सालय में आउटसोर्स कर्मियों की आपूर्ति हेतु टेंडर प्रक्रिया अपनाते हुए नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
समिति द्वारा चैन राय महिला चिकित्सालय के लिए विभिन्न मद्दों में 2 करोड़ 81 लाख का अनुमोदन किया गया एवं हर मिलाप मिशन जिला चिकित्सालय के लिए विभिन्न मद्दों में 3 करोड़ 35 लाख का अनुमोदन किया।प्रमुख अधीक्षक सचिव चिकित्सा प्रबंधन समिति जिला चिकित्सालय डॉ आर वी सिंह ने चौन राय जिला महिला चिकित्सालय हरिद्वार एवं हर मिलाप जिला चिकित्सालय हरिद्वार के वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत बजट प्रस्ताव हेतु एजेंडा एवं उसका विवरण दिया गया।

More Stories
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग में नगर निगम क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में रक्तदान शिवर का आयोजन हुआ
जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ