निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में 5 जून से 20 जुलाई तक बृहद्ध स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस बाबत आयोजित बैठक में जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद के सभी बूथों पर विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से 20 जुलाई के मध्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए तथा पौधा लगाने वाले व्यक्तियों को समय समय पर पौधे की देख रेख हेतु भी प्रेरित किया जाए तथा पौधारोपण की निगरानी हेतु ज्योटैग फोटो उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने सभी बूथों पर पौधरोपण हेतु गाँववार रोस्टर जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कार्यक्रम की कुशल व्यवस्था हेतु सेक्टर ओर जोनल मैजिस्ट्रेट तैनात किए जाएं तथा रोस्टर के अनुसार विभिन्न विभागीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाय।। इच्छुक दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के आवास पर भी वृक्षारोपण की व्यवस्था की जाए।

More Stories
प्रधानमंत्री की अपील का असर जिलाधिकारी पैदल अपने घर से कार्यालय पहुंचे
सांसद नरेश बंसल ने रोशनाबाद पुलिस लाइन में व्यायामशाला का भूमि पूजन और शिलान्यास किया
जिलाधिकारी ने चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में संचालित रंगीन मत्स्य पालन क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया