हरिद्वार जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने व्यापक कार्रवाई करते हुए एक माह में 771 आरोपितों को गिरफ्तार किया है और 25 अवैध शस्त्र भी बरामद किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में 03 अप्रैल से 03 मई तक की कार्रवाई का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस अवधि में पुलिस ने कुल 771 आरोपितों को गिरफ्तार किया, जिनमें 96 वांछित, 26 इनामी और 431 वारंटी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 101 गुंडा तत्वों और 24 हिस्ट्रीशीटरों पर भी कार्रवाई की गई, जबकि शांति व्यवस्था भंग करने वाले 843 व्यक्तियों और 280 अन्य असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी गिरफ्तारी और चालान किए गए।
पुलिस ने जनपद में रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया। इस दौरान 15,666 लोगों का सत्यापन किया गया। सत्यापन न कराने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बीएनएस के तहत 3, पुलिस एक्ट में 4006, बीएनएसएस में 394 तथा 49 अन्य मामलों में कार्रवाई की। साथ ही एक अवैध विदेशी नागरिक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों और किरायेदारों पर भी चालान किए गए।

More Stories
बिरयानी से भरा ड्रम गंगनहर में फेंकने पर हंगामा खड़ा हुआ
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद खंडूड़ी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया
पुलिस लाइन रोशनाबाद में पूरे सम्मान के साथ रॉक्सी को अंतिम विदाई दी गई