हरिद्वार में खड़खड़ी स्थित सुखी नदी में जंगल से निकलकर हाथियों का झुंड आ जाने से लोगो में हडकंप मच गया। झुंड में शामिल तीन नन्हें हाथियों को अठखेलियां करते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई।लोगों ने हाथियों की अठखेलियों के नजारों को अपने कैमरों में कैद कर लिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि खड़खड़ी क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा से सटा हुआ है और अक्सर जंगली हाथी आबादी में घुसते नजर आते रहते हैं। काफी देर तक सूखी नदी में विचरण करने के बाद हाथियों का झुंड वापस जंगल की ओर चला गया। गनीमत रही की झुंड आबादी क्षेत्र में नहीं घुसा, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेले की तैयारियो को लेकर समीक्षा बैठक की
कावड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई
जोहड़ की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप में पहाड़ी जनकल्याण ट्रस्ट ने प्रदर्शन किया