हरिद्वार में रविवार को हुई बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतें हुई। गंगा भी चेतावनी स्तर के आसपास बहती रही।भूपतवाला क्षेत्र के अलावा द्वारिका विहार आदि में सीवर लाइन डालने को की गयी खोदाई के चलते कीचड़ और फिसलन बढ़ने से लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं।
वर्षा के पानी के साथ मनसा देवी पहाड़ी से मलबा आने के चलते मोती बाजार, बड़ा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, बिल्केश्वर रोड आदि पर मलबा आने से भी स्थानीय लोगों के अलावा कारोबारियों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ी। भगत सिंह चौक रेलवे पुलिया से पानी निकालने को नगर निगम को सीवर सक्शन मशीन का इस्तेमाल करना पड़ा। महापौर किरन जैसल, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी आदि ने जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

More Stories
दीपावली पर धर्मनगरी को आकर्षक रोशनी से सजाने के लिए निगम ने तैयारियां तेज की
प्रशासन ने कनखल क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई निर्माण इकाई और दुकानों का निरीक्षण किया