केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को यहां पतंजलि योगपीठ द्वारा संचालित विश्व की प्रथम एकीकृत चिकित्सा प्रणाली तथा योग,आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा के समन्वय के वैश्विक केंद्र ‘पतंजलि इमरजेंसी एवं क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल’ का लोकार्पण किया।इस दौरान, शाह ने अस्पताल का निरीक्षण किया और उसे विश्व का प्रथम ‘हाइब्रिड’ अस्पताल बताया । उन्होंने योग गुरु स्वामी रामदेव तथा पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण से बातचीत कर उनकी आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी ली ।पतंजलि के अनुसार, इस अस्पताल में ह्रदय, मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हो सकेगी और यह योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा एवं आधुनिक चिकित्सा पद्धति के समन्वय से नागरिकों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा

More Stories
कुंभ मेले की तैयारी को लेकर सचिवालय में मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों में देरी पर नाराज की जताई
जिला योजना समिति की बैठक में 6735.60 लाख रुपए की योजना को मंजूरी मिली
बुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान लागू किया