गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान चिकित्सकीय परीक्षण के बाद कुल 42 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने भाग लेते हुए मानव सेवा के इस कार्य में योगदान दिया।शिविर का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-1 के तत्वावधान में किया गया। प्रतिभागियों की स्वास्थ्य जांच के उपरांत योग्य पाए गए दाताओं से रक्त संग्रह किया गया, जबकि कुछ प्रतिभागियों को स्वास्थ्य कारणों से भविष्य में रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी से जीवन में नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।जिला रक्त केन्द्र हरिद्वार के प्रभारी डॉ. रविन्द्र चौहान ने छात्रों को रक्तदान के महत्व और इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। एनएसएस समन्वयक डॉ. संगीता मदान ने युवाओं को मानव सेवा के इस कार्य में आगे आने के लिए प्रेरित किया।

More Stories
जिलाधिकारी ने चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में संचालित रंगीन मत्स्य पालन क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया
जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की
मौसम विभाग ने हरिद्वार में अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया