जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान मानकों की अनदेखी पर तीन खाद्य प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया है।खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा के नेतृत्व में रोड़ी बेलवाला, ज्वालापुर और सीतापुर क्षेत्रों में करीब 10 से 12 होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों व फुटकर दुकानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर तीन खाद्य प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की के तहत नोटिस जारी किए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
टीम ने सभी खाद्य कारोबारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर वैध खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित करने और फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। साथ ही बोर्ड पर विभागीय टोल फ्री नंबर अंकित करने को भी कहा गया, ताकि उपभोक्ता शिकायत दर्ज करा सकें।

More Stories
कावड़ मेले में जल संस्थान 54 ट्रैक्टर टैंकरों से पेयजल पूर्ति करेगा
जिला अस्पताल में डॉ. राजेश गुप्ता ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार संभाला
ध्वनि प्रदूषण को लेकर जिला प्रशासन ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने के लिए अभियान चलाया